{"_id":"697116041a0d00ac1305438a","slug":"kinnar-society-shobhayatra-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151670-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: किन्नर समाज ने नगर में निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: किन्नर समाज ने नगर में निकाली शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
संजू महंत लोगों को आशीर्वाद देते हुए। विज्ञप्ति
- फोटो : 1
विज्ञापन
सिरसा में दुआओं और उत्सव का दिखा संगम
फोटो-26,27
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अखिल भारतीय किन्नर समाज की ओर से बुधवार को नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बेगू रोड स्थित निजी रिसोर्ट से बुधवार दोपहर शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा लिए घुड़सवार चल रहे थे। उनके पीछे घोड़ों व विटेंज कारों के काफिले में देश के कोने-कोने से आए किन्नर समाज के लोग चल रहे थे।
शहर के मशहूर बैंड पार्टी द्वारा बजाई जा रहीं धुनों पर किन्नर समाज के लोग नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा निजी रिसोर्ट से शुरू होकर शहर के गोल डिग्गी चौक, परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, रोड़ी बाजार, पुरानी सब्जी मंडी रोड, सर्कुलर रोड, डबवाली रोड, आर्य समाज रोड होते हुए रिसोर्ट में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में राम लला की झांकी आकर्षण की केंद्र रही। आयोजन सिरसा किन्नर समाज के महंत संजू बाला के सानिध्य में किया जा रहा है।
संजूबाला ने बताया कि उनका यह कार्यक्रम 15 जनवरी को शुरू हुआ था जो 26 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से किन्नर समाज के महंतों ने भाग लिया है। उन्होंने बताया कि उनके समाज की रस्मों के अनुसार शहरवासियों की खुशहाली के लिए प्रतिदिन हवन यज्ञ किया जा रहा है। इस हवन यज्ञ में महंत भाग लेते हैं और मंत्रोच्चारण के साथ आहुति डालकर शहरवासियों के सुख व समृद्धि की कामना करते हैं।
संजू बताया कि उनकी रस्म खिचड़ी तोलने की हुई, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनके समाज की अनेक रस्में होती हैं, जिन्हें वे पूरी श्रद्धा के साथ पूर्ण करते हैं। शोभायात्रा का जगह-जगह शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया।
वहीं, श्री श्याम बगीची धाम के सेवादारों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया व मेवे का प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा के दौरान किन्नर समाज के महंतों ने शहरवासियों को खजाना देकर उनको ढेरों दुआएं दीं।
किन्नर समाज की महंत कोकिल, मायरा, सोनिया, कोमल, नेहा, प्रीत, सोनम, सीमा, अनु, जस्सी, महक, कविता, तन्नु, अंशु, मुस्कान आदि ने कहा कि वे सभी शहरवासियों की खुशहाली की कामना करती हैं। वहीं, अपील करती हैं कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और अपना भविष्य धार्मिक कार्यक्रम, पढ़ाई और खेलों में देखे। उन्होंने सरकार से नशे पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की दिशा में सख्त कदम उठाने की मांग की।
Trending Videos