{"_id":"6a6cfa617eab8250f0086e80","slug":"locket-snatched-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162411-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बदमाशों ने महिला के गले से लॉकेट छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बदमाशों ने महिला के गले से लॉकेट छीना
Sat, 01 Aug 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिले के गांव शेरपुरा में बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। वारदात को घर का पता पूछने के बहाने अंजाम दिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव शेरपुरा निवासी 63 वर्षीय बिमला देवी ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह गांव की गोशाला से घर लौट रही थीं। मुशीराम छिम्पा के घर के सामने बाइक सवार दो युवक उनके पास रुके।
युवकों ने सुरेंद्र गोदारा के घर का पता पूछा। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने बाइक से उतरकर बिमला देवी के गले से लॉकेट झपट लिया। जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द अज्ञात युवकों की पहचान कर लेगी। संवाद