फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mahapanchayat postponed

Sirsa News: चोपटा में 13 को प्रस्तावित महापंचायत स्थगित

Sun, 12 Jul 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
mahapanchayat postponed
किसान नेता डीसी और एसपी से मुलाक़ात करते हुए
प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने लिया निर्णय
विज्ञापन

ओटू हेड पर पंप सेट से घग्गर नदी में पानी डालने की मांग पर बनी सहमति

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन के पानी को लिफ्ट पंपिंग के माध्यम से नोहर फीडर व अन्य हरियाणा की नहरों में डालने की योजना तथा घग्गर नदी में ओटू हेड के पास पंप सेट से पानी डालने की व्यवस्था की मांग पर 13 जुलाई को नाथूसरी चोपटा में प्रस्तावित किसान महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय हरियाणा के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र तथा राजस्थान के हनुमानगढ़ व नोहर क्षेत्र के किसानों की संयुक्त कमेटी की जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया।
बैठक में किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से रखा। किसान प्रतिनिधिमंडल में हनुमानगढ़ किसान संगठन के मंगेज चौधरी, चोपटा किसान यूनियन के चोपटा इकाई प्रधान अभिमन्यु सहारण, विकास जाखड़, मांगेराम कासनिया, जितेंद्र तरकावाली सहित अन्य किसान नेता शामिल रहे। किसानों की बैठक सिरसा के उपायुक्त शांतनु शर्मा और पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के साथ हुई।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन का पानी नोहर फीडर में नहीं डाला जाएगा। इसके साथ ही घग्गर नदी में ओटू हेड के पास पंप सेट के माध्यम से पानी डालने की व्यवस्था करने का भी भरोसा दिया गया है। किसानों ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। घग्गर नदी में पानी की उपलब्धता बनाए रखने और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद किसान संगठनों ने आपसी सहमति से 13 जुलाई को नाथूसरी चोपटा में होने वाली महापंचायत को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया। किसान नेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन अपने आश्वासन को पूरा करता है तो क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी। इस दौरान दोनों राज्यों के किसानों ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में भी किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और जल प्रबंधन से जुड़े फैसले किसानों के हितों को ध्यान में रखकर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed