फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cyber criminal arrested

Sirsa News: वर्क वीजा के नाम पर 18.90 लाख रुपये ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
cyber criminal arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डबवाली। ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 18.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने सुखदर्शन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को थाना सदर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जून 2025 में जय इमिग्रेशन नामक इंस्टाग्राम आईडी से संपर्क किया था। यह इमिग्रेशन सेंटर डाबड़ा चौक, हिसार में संचालित बताया गया था। आरोपियों ने वीजा का भरोसा देकर शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप के माध्यम से दस्तावेज मंगवाए। शिकायतकर्ता हिसार स्थित कार्यालय में भी आरोपियों से मिला था।
विज्ञापन

5 अगस्त 2025 को आरोपी डबवाली आए और लैपटॉप पर कथित ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिखाकर भुगतान मांगा। शिकायतकर्ता ने 6 लाख रुपये नकद दिए और 12 लाख 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इनमें से 1 लाख 50 हजार रुपये सुखदर्शन सिंह के बैंक खाते में जमा करवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता चला कि हिसार का कार्यालय बंद हो चुका है और दिखाया गया वीजा फर्जी था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed