{"_id":"6a53dbede0b237a51c082f3b","slug":"toti-thief-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161391-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेरा सच्चा सौदा से 50 टोटियां चोरी करने वाला सेवादार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेरा सच्चा सौदा से 50 टोटियां चोरी करने वाला सेवादार गिरफ्तार
Sun, 12 Jul 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी गुरप्रीत सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोला-सफाई सेवा के दौरान बिगड़ी नीयत, पहले से दर्ज है चोरी का एक मामला
फोटो- 13
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में टोटियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने सेवादार गुरप्रीत सिंह को रविवार को गिरफ्तार किया है। गुरप्रीत सिंह जालंधर, पंजाब का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की प्लंबर समिति में कार्यरत प्रवीण कुमार ने शनिवार को शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रवीण कुमार ने बताया कि डेरा परिसर से करीब 50 टोटियां गायब थीं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे में ही गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डेरा सच्चा सौदा में सफाई सेवा करता था। इसी दौरान उसकी नीयत खराब हो गई और उसने टोटियां चोरी करनी शुरू कर दीं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 50 टोटियां बरामद कर ली हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में चोरी का एक और मामला दर्ज है। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।