{"_id":"6a53db452e1154730e0f218f","slug":"3-women-stolen-clothes-from-shop-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161393-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ग्राहक बनकर आईं तीन महिलाओं ने कपड़े की दुकान से चुराए 10 सूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ग्राहक बनकर आईं तीन महिलाओं ने कपड़े की दुकान से चुराए 10 सूट
Sun, 12 Jul 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, दुकानदारों ने बस स्टैंड पर तीनों को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर के गोल बाजार में एक कपड़े की दुकान से ग्राहक बनकर आईं तीन महिलाओं ने 10 सूट और चुनरियां चुरा लीं। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कुछ देर बाद दुकानदारों ने तीनों आरोपी महिलाओं को न्यू बस स्टैंड के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
लवली क्लॉथ हाउस के मालिक लवली ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन महिलाएं उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर आईं। उन्होंने कपड़े देखे और एक सूट खरीदा। दुकानदार को उलझाए रखने के लिए उन्होंने कई अन्य सूट दिखाने को कहा। इसी बीच, एक महिला चुपके से दुकान से निकल गई और कुछ देर बाद दूसरी महिला भी सूट लेकर खिसक गई।
महिलाओं के जाने के बाद लवली को सूट और चुनरियां कम होने का शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक महिला चालाकी से नीचे रखे एक थैले में सूट और चुनरियां उठाकर ठूंस रही थी।
विज्ञापन
चोरी का पता चलते ही लवली ने मार्केट के अन्य दुकानदारों को अलर्ट कर दिया। शाम को तीनों महिलाएं न्यू बस स्टैंड रोड पर घूमती दिखाई दीं। अलर्ट दुकानदारों ने उन्हें पहचान कर दबोच लिया। लवली मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाकर तीनों महिलाओं को उनके सुपुर्द कर दिया।
तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से चोरी के सूटों के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी और जूतियां भी बरामद हुईं। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।