सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   manmohan singh dabwali pradhan

Sirsa News: मनमोहन सिंह सुंधा लगातार तीसरी बार डबवाली शाखा के प्रधान बने

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
manmohan singh dabwali pradhan
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन डबवाली के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली । हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा मंडी डबवाली के 15वें त्रैवार्षिक चुनाव कॉलोनी रोड स्थित पंजाबी सभा धर्मशाला में शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव की अध्यक्षता यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष भगवान अहलावत ने की।

चुनाव प्रक्रिया में राज्य उपप्रधान बलवान सिंह कालीरावणा, राज्य मुख्य सलाहकार सज्जन कुमार भारद्वाज सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा डबवाली के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से मनमोहन सिंह सुंधा को लगातार तीसरी बार डबवाली शाखा का प्रधान चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा , दूली चंद को चेयरमैन, संदीप कुमार को सचिव तथा राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में रघुबीर सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। वहीं बृजलाल, साहिब राम, राजकुमार, धन्ना राम, दिनेश लखोतरा, हेमराज डाबला, सुभाष बासा, देवानंद, सुलतान, भोला सिंह, विनोद, भीमसेन और अजय कुमार को उपप्रधान बनाया गया।
खुशी मोहम्मद को प्रेस सचिव, विश्वजीत को कार्यालय सचिव, विनोद कुमार को ऑडिटर तथा बाबू सिंह, गोपाल राम और पप्पू राम को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। संगठन सचिव के रूप में सुभाष मांडी, दिनेश कुमार, जयबीर, राजेश चौटाला, गुरतेज, राय साहिब, देवीलाल और कालू राम को जिम्मेदारी सौंपी गई। राज्य कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed