सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   market committee helped money

Sirsa News: मार्केट कमेटी ने पीड़ित किसान परिवारों को दी 14.62 लाख की सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
market committee helped money
रानियां।  पीडि़त परिवारों को चैक देते भाजपा जिलाध्यक्ष व मार्केट कमेटी चेयरमैन। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर योजना के तहत वितरित किए चेक
Trending Videos

फोटो- 31
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। मार्केट कमेटी प्रशासन रानियां ने शुक्रवार को कमेटी कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर योजना के तहत पीड़ित किसान परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। इसका उद्देश्य खेतों में कार्य करते समय दुर्घटना या मृत्यु के शिकार हुए किसानों और मजदूरों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट और मार्केट कमेटी चेयरमैन ललित मोहन पोपली ने बताया कि इस दाैरान क्षेत्र के 10 पीड़ित किसान परिवारों को कुल 14 लाख 62 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। मृत्यु के मामलों में गांव नाईवाला निवासी सुमन पत्नी रामनिवास और गांव हारनी खुर्द निवासी गायत्री पुत्री रामा के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए गए। इनकोड़ा गांव के किसान कृष्ण लाल को एक लाख 25 हजार रुपये, बालासर की अंगूरी देवी और नाईवाला के दलवीर सिंह को 75-75 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खारियां के वेद प्रकाश, नानुआना के मांगे राम, कुस्सर के सूरजभान, चक साहिबां के भगवान सिंह और संत नगर के इंद्र सिंह को 37-37 हजार 500 रुपये के चेक वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर योजना के तहत खेती कार्य के दौरान दुर्घटना, अंगभंग या मृत्यु की स्थिति में अलग-अलग श्रेणियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य संकट के समय पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करना है, क्योंकि खेतों में काम करते समय किसानों और मजदूरों को कई तरह के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह योजना उनके लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है। इस अवसर पर शीशपाल कंबोज, वाइस चेयरमैन स्वर्ण सिंह, सुरेंद्र सैन, सुरेश सिंगला, बुधराम शर्मा, रणमाल सिंह, सीएम विंडो एमिनेंट पिंचू कालड़ा, राजकुमार मेहता, आसानंद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed