{"_id":"6a78c7545460558d44069a49","slug":"mla-comment-on-jiladhyaksh-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162936-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विधायक की जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी, जवाब में कहा- जिसकी जैसी मानसिकता, वैसा ही बोल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विधायक की जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी, जवाब में कहा- जिसकी जैसी मानसिकता, वैसा ही बोल रहा
विज्ञापन
अपने सोशल अकाउंट पर डाली गई विधायक गोकुल सेतिया की पोस्ट। सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिलाध्यक्ष और विधायक सेतिया के बीच सोशल मीडिया पर कई दिनों से चल रही है तनातनी, सेतिया की पोस्ट की लोगों ने की निंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल और विधायक गोकुल सेतिया के बीच सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद और बढ़ गया। विधायक सेतिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी की। इसके जवाब में जिलाध्यक्ष ने साफ कहा कि जिसकी जैसी मानसिकता है, वैसा ही बोलेगा। विधायक द्वारा एक महिला के प्रति असम्मानजनक भाषा प्रयोग करने पर जिलेभर में चर्चा बनी हुई है। विधायक को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया के सामने संतोष बेनीवाल ने कहा कि वह (विधायक गोकुल सेतिया) एक तरफ उन्हें बड़ी बहन मानते है। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस लहजे में सम्मान देते हैं। लगता है वे अपने घर पर भी बहनों को इसी प्रकार से सम्मान देते होंगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर विधायक ने सम्मेलन के संबंध में कहा कि कार्यकर्ताओं की जगह हायर कर लोगों को लाया गया है। उन्होंने संतोष बेनीवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते लिखा कि ऐसी बहन को कोई अपने पास भी न बैठने दे। इसके जवाब में बेनीवाल ने कहा कि जिसकी जैसी मानसिकता है, वह वैसा ही बोल रहा है। मैं इस पर जवाब देना जरूरी नहीं समझती। सम्मेलन में इकट्ठे हुए कार्यकर्ता उन्हें जवाब दे रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर उनके पेट में दर्द था। उनका मकसद था कि संगठन न बने पार्टी मजबूत न हो। बेनीवाल ने कहा कि सेतिया मुख्यमंत्री की झोली में बैठे हैं। उनका का पल्लू पकड़े रहते हैं। मुझे जब कहा जाएगा पद से इस्तीफा दे दूंगी और कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगी। उन्होंने कहा कि रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई गई। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। हमारा मकसद संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करना है और वही काम मैं कर रही हूं। जहां तक पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की बात है तो जब भी उनका मैसेज आएगा तो वे प्रोग्राम करेंगे।