फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nagar parishad meeting on 13 postponed

Sirsa News: 13 अगस्त को होने वाली नगर परिषद की बैठक स्थगित

Mon, 10 Aug 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
nagar parishad meeting on 13 postponed
15 अगस्त की तैयारियों के चलते लिया गया निर्णय, अधिकारी तिरंगा अभियान समेत अन्य व्यवस्थाओं में व्यस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद की ओर से 13 अगस्त को प्रस्तावित हाउस की बैठक अब स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख 17 अगस्त के बाद तय किए जाने की संभावना है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और नगर परिषद के विभिन्न कार्यों में अधिकारियों की व्यस्तता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बैठक में विकास कार्यों, शहर से जुड़े जनहित के मुद्दों और अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी। नगर परिषद प्रशासन इन दिनों 15 अगस्त को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। शहर में हर घर तिरंगा अभियान समेत स्वतंत्रता दिवस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमनलता हादसे में घायल होने के कारण ड्यूटी से दूर हैं। उनके 10 अगस्त को ड्यूटी जॉइन करने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी माना जा रहा है कि ईओ के ड्यूटी पर लौटने के बाद ही बैठक से संबंधित तैयारियों और एजेंडे पर बेहतर तरीके से काम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस की बैठक का पार्षद लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा और हलोपा पार्षद अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति जानना चाहते हैं। इसके अलावा, कई माह से विकास कार्यों के टेंडर नहीं लगाए जाने को लेकर पार्षदों की नाराजगी देखने को मिल रही है।
हाउस की बैठक में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी पार्षद शहर के हालात पर चर्चा करना चाहते हैं ताकि शहर की पेयजल व सीवरेज समस्याओं के स्थायी समाधान किया जा सके।
इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने बताया कि बैठक को जल्दबाजी में आयोजित करने के बजाय ऐसी तारीख में करवाना उचित रहेगा जब अधिकारी और पार्षद सभी प्रमुख मुद्दों पर पर्याप्त समय के साथ चर्चा कर सकें। बैठक में शहर के विकास कार्यों, लंबित योजनाओं और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जानी है।

इसलिए 13 अगस्त की बैठक स्थगित कर 17 अगस्त के बाद नई तारीख तय की जाएगी। प्रशासन की ओर से बैठक की नई तारीख और एजेंडे की जानकारी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed