सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nagarpalika workers given demand letter

Sirsa News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए नगर पालिका सचिव को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 20 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
nagarpalika workers given demand letter
विज्ञापन
मांगें न मानने पर बड़े स्तर के आंदोलन की दी चेतावनी
Trending Videos


फोटो - 17

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ रानियां ने आगामी 12 फरवरी 2026 को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए नगर पालिका सचिव विक्रमजीत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए संघ के प्रधान सोमपाल पुहाल ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगें लंबित हैं, जिस पर सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही। ऐसे में कर्मचारी मजबूर होकर आंदोलन पर उतरने के लिए विवश हैं।


सोमपाल पुहाल ने बताया कि 12 फरवरी को नगर पालिका रानियां के सभी विभागों में पूर्ण हड़ताल रहेगी। इस दौरान सफाई, सीवर और फायर विभाग सहित सभी कर्मचारी अपने कार्य का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि हड़ताल के बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को जिला एवं राज्य स्तर पर और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

चारों श्रम संहिताओं पर रोक लगाई जाए और पुराने श्रम कानून बहाल किए जाएं।

आठवें वेतन आयोग का शीघ्र गठन किया जाए।

कच्चे कर्मचारियों को नियमित (पक्का) किया जाए।

रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती की जाए।

समान काम समान वेतन लागू किया जाए।

सफाई, सीवर व फायर विभाग के कर्मचारियों को रोल पर लिया जाए।

फायर विभाग को पुन: स्थानीय निकाय विभाग के अधीन किया जाए।

जोखिम भरे कार्य करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए।

ईएसआई, पीएफ, मेडिकल, छुट्टियां व अन्य वैधानिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed