सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   neet on 6 centers

Sirsa News: छह परीक्षा केंद्रों पर 2390 अभ्यर्थियों ने दी नीट

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
neet on 6 centers
परीक्षा खत्म होने के बाद सेंटर के बाहर अ​भिभावकों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। नीट रविवार को शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को थ्री-लेयर सुरक्षा जांच के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। परीक्षा केंद्र अपने जिले में मिलने से अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
रविवार सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों पर एंट्री प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्रों में एंट्री सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई जबकि परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय शाम 6 बजे तक रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की जांच के साथ अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे। निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार अभ्यर्थी साधारण लोअर-टीशर्ट और चप्पलों में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे जबकि छात्राओं को रबर बैंड के बिना खुले बालों में प्रवेश दिया गया। केवल पारदर्शी पानी की बोतल अंदर ले जाने की अनुमति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed