{"_id":"6a317e4f00d0cf88d20471a8","slug":"notice-issued-to-the-pump-operator-for-putting-too-much-fuel-in-abhay-chautalas-luxury-car-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160121-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अभय चौटाला की लग्जरी कार में अधिक ईंधन डालने पर पंप संचालक को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अभय चौटाला की लग्जरी कार में अधिक ईंधन डालने पर पंप संचालक को नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली के गोल चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप संचालक को गाड़ी में लिमिट से अधिक पेट्रोल डालने पर नोटिस जारी किया गया है। तेल कंपनी ने पेट्रोल पंप की सप्लाई तक रोक दी। मामला इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला की निशान कंपनी की लग्जरी कार 4545 मेंं ईंधन भरने से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि बाद में इनेलो सुप्रीमो ने कंपनी के डीलिंग अधिकारियों से बात कर पंप की सप्लाई शुरू कराई।
अभय चौटाला के करीबी पंप संचालक संदीप चौधरी ने मामले को लेकर तेल कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया। बाद में आवश्यक औपचारिकताओं और संवाद के बाद पंप की सप्लाई फिर से बहाल कर दी गई। सूत्रों के अनुसार तेल कंपनियों की डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणाली के तहत निर्धारित सीमा से अधिक ईंधन भरने पर ऑटोमेटिक अलर्ट जारी होता है और कुछ मामलों में सप्लाई रोक दी जाती है। इस मामले पर अभय चौटाला ने कहा कि वे इस संबंध में कंपनी को पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
सरकार की ओर से 200 लीटर डीजल डलवाने पर रोक लगा दी गई है। सामान्य गाड़ियों की आमतौर पर पेट्रोल की टंकी 40 से 50 लीटर की होती है। कुछ महंगी गाड़ियों की पेट्रोल की टंकी 100 लीटर की क्षमता से ज्यादा बड़ी है। उन गाड़ियों में तेल डलवाने में दिक्कत आती है। बताया जाता है कि अभय चौटाला की निशान कंपनी की लग्जरी कार 4545 में 125 लीटर ईंधन भरवाया गया था।