सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   oath against norcotics in cdlu

Sirsa News: सीडीएलयू में नशा एवं नशा तस्करी के विरुद्ध शपथ ली

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
oath against norcotics in cdlu
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शपथ ग्रहण करते हुए । विवि
विज्ञापन
लोगों युद्ध नशे के विरुद्ध
Trending Videos

विद्यार्थियों को नशा तस्करों के विरुद्ध सजग और साहसी बनने का किया आह्वान
फोटो- 19

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार एवं कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने युवाओं को नशा तस्करों के विरुद्ध सजग, सचेत और साहसी बनने का आह्वान किया है। उनके निर्देशानुसार प्रो. राज कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर के मार्गदर्शन में एनसीसी के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में नशा एवं नशा तस्करी के विरुद्ध बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम उपायुक्त की अध्यक्षता में 22 दिसंबर 2025 को आयोजित नार्को कोऑर्डिनेशन बैठक की कार्रवाई के अनुपालन में आयोजित किया गया। बैठक में इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई थी कि नशा तस्कर मादक पदार्थों की आपूर्ति कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहे हैं। इसके मद्देनजर विभिन्न विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों को नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त सिरसा द्वारा यह भी निर्देशित किया गया था कि 21 जनवरी 2026 से पूर्व जागरूकता अभियान, संवेदनशीलता सत्र एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाए।
इन्हीं निर्देशों के अंतर्गत सीडीएलयू में डॉ. भूमिका शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, भौतिकी एवं कोऑर्डिनेटर डीएसडब्ल्यू तथा एनसीसी इंस्ट्रक्टर सोनिका के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का शुभारंभ शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने नशा न करने, नशा तस्करी का विरोध करने, अवैध गतिविधियों की सूचना विधिसम्मत माध्यमों से देने तथा अपने साथियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
इस अवसर पर नशामुक्त परिसर, नशा मुक्त हरियाणा एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि विश्वविद्यालय नशे के विरुद्ध अनुशासन, राष्ट्रीय चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed