{"_id":"69f7abf366bd515a870ba961","slug":"olavristi-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157841-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कभी आंधी आई कभी बादल छाए, रात को गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कभी आंधी आई कभी बादल छाए, रात को गिरे ओले
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 04 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद मै गिरते हुए ओले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में रविवार को सुबह से ही धूल भरी आंधी चलने लगी। बादलवाही भी नजर आई। इस कारण तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई। शाम सात बजे के बाद मौसम अचानक तेजी से बदल गया। तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू और ओले भी गिरे।
मंडी में खुले में पड़े गेहूं को लेकर किसानों और आढ़तियों की धड़कनें तेज हो गईं। अब भी 2.86 हजार एमटी की उठान होनी बाकी है। एक लाख एमटी से ज्यादा गेहूं बिना तौल का पड़ा है। इस कारण बारिश होने पर किसानों व आढ़तियों दोनों को नुकसान उठाना पड़ेगा। इस बार खुले प्लेटफार्म पर बोरियों को लगाया जा रहा है। ऐसे में बारिश होने पर गोदामों में भी बढ़े स्तर पर नुकसान हो सकता है।
ग्वार की बिजाई के लिए होगा फायदा
मौजूदा समय में बारिश होने से चोपटा, ऐलनाबाद, रानियां, डबवाली के क्षेत्र के बिरानी क्षेत्र में ग्वार की बिजाई में तेजी आएगी। कपास की बिजाई भी हो पाएगी। तेज बारिश होने की सूरत में किसानों को बिजाई में फायदा होगा।
बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रविवार को मौसम परिवर्तन के साथ क्षेत्र में तेज धूल भरी हवा का वातावरण बना रहा लेकिन शाम होते बादलों की आवाजाही बढ़ी और तेज गरज चमक के साथ हल्की बरसात ने दस्तक दी। इस दौरान बारिश के बिज्जुवाली, ओढ़ा, नुहियांवाली व ऐलनाबाद क्षेत्र सहित कई अन्य जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिली। मौसम परिवर्तन और तेज हवाओं के चलते जिले का दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा रात्रि का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos