{"_id":"6a7f52224dafd950e003379b","slug":"open-secret-of-cyber-abuse-in-24-hours-accused-caught-woman-accused-of-uploading-photos-and-videos-to-other-accounts-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163251-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 24 घंटे में साइबर दुरुपयोग का खुला राज, आरोपी काबू, महिला की फोटो-वीडियो अन्य अकाउंट पर अपलोड करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 24 घंटे में साइबर दुरुपयोग का खुला राज, आरोपी काबू, महिला की फोटो-वीडियो अन्य अकाउंट पर अपलोड करने का आरोप
Fri, 14 Aug 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली। साइबर अपराध शाखा डबवाली ने महिला की फोटो और वीडियो का कथित दुरुपयोग करने के मामले में 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मामले में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता एवं साइबर अपराध शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को पीड़िता ने थाना सदर डबवाली में शिकायत दी थी। आरोप था कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो और वीडियो लेकर अन्य अकाउंट पर अपलोड कर उनका दुरुपयोग किया है।
शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली योगेश कटारिया के नेतृत्व में साइबर अपराध शाखा ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। सोशल मीडिया अकाउंट, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान आरोपी की पहचान होने पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। कुलदीप उर्फ सन्नी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजने की तैयारी की है। डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया से जुड़ी गतिविधियों की जांच की जाएगी। संवाद