{"_id":"6a42b87e3d37e324e6019f10","slug":"police-car-accident-3-injured-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160755-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस की कार पेड़ से टकराई, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस की कार पेड़ से टकराई, 3 घायल
Mon, 29 Jun 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई डायल 112 । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव नहराणा में रविवार रात को साढ़े 11 बजे सामने से आ रही गाड़ी की लाइट पड़ने से डायल 112 की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान तीन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। इसके बाद डायल 112 पर फोन कर सूचित किया।
इसके बाद उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर किया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे नाथूसरी चोपटा से डायल 112 की गाड़ी नहराना गांव की ओर गश्त पर जा रही थी। इसी दौरान चोपटा-भट्टू रोड पर नहराणा के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने से चालक ने गाड़ी एक ओर करनी चाही तो गड्ढे के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसके बाद पेड़ से टकरा गई।
हादसे में चालक विजय कुमार, एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार घायल हुए। चालक विजय कुमार को नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती कराया गया जबकि एएसआई विजय कुमार और सुनील कुमार को सिरसा के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है। टक्कर के बाद गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।