पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   last date of application in rajkiya knya mahavidyalay today

Sirsa News: राजकीय कन्या महाविद्यालय में आवेदन का अंतिम दिन आज

Tue, 30 Jun 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 30 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
last date of application in rajkiya knya mahavidyalay today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। रानियां के राजकीय कन्या महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। इच्छुक छात्राएं इस तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
दस्तावेज सत्यापन के बाद पहली मेरिट सूची 10 जुलाई तथा दूसरी मेरिट सूची 17 जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित छात्राओं को मेरिट सूची जारी होने के बाद एक से तीन दिन के भीतर फीस जमा करनी होगी। यदि कोई छात्रा मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाती है तो उसे ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि नए सत्र में कला संकाय में 160, वाणिज्य संकाय में 40 तथा बीएससी (नॉन मेडिकल) में 40 सीटें उपलब्ध हैं। यहां हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, पर्यावरण शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, वाणिज्य तथा विज्ञान वर्ग के सभी प्रमुख विषयों की पढ़ाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन, स्मार्ट क्लासरूम, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, कंप्यूटर लैब, वातानुकूलित पुस्तकालय, स्वच्छ पेयजल, छात्राओं के लिए निशुल्क पिंक बस सेवा, पासपोर्ट एवं लर्निंग लाइसेंस सुविधा, एससी-बीसी छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, विज्ञान वर्ग की छात्राओं के लिए पोश छात्रवृत्ति, हरियाणा मेरिट छात्रवृत्ति तथा टॉप-टेन छात्रवृत्ति जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है।

महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ, प्लेसमेंट सेल, सड़क सुरक्षा क्लब, इको क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, एनएसएस, रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी और लीगल लिटरेसी सेल जैसी गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं। प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने अभिभावकों और छात्राओं से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए महाविद्यालय के हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर 8570020105, 8059591960, 9467908768 और 9416185347 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed