पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   players won medals

Sirsa News: हरियाणा स्टेट कैरम चैंपियनशिप में सिरसा के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 30 Jun 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 30 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
players won medals
कुकरथाना के रमन को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि पंकज यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिंग मंडी। गुरुग्राम स्थित केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा स्टेट कैरम चैंपियनशिप-2026 में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। डिंग स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के छात्र रमन ने अंडर-12 बालक वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया।
सिरसा कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष सतवीर ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-12 बालिका वर्ग में हेजल कंबोज ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-12 बालक वर्ग में डिंग के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के छात्र रमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा, अंडर-18 बालिका वर्ग में चंचल ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-18 बालक वर्ग में हर्षित दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर महिला टीम स्पर्धा में सिरसा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। टीम में कुमकुम, कोमल, मोनिका और गजल शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतवीर ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देखने को मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में सिरसा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed