{"_id":"6a42b9e537ac20bffe0122e2","slug":"applications-invited-for-national-teacher-award-sirsa-news-c-128-1-sir1004-160739-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नेशनल टीचर अवॉर्ड-2026 के लिए 5 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नेशनल टीचर अवॉर्ड-2026 के लिए 5 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन
Tue, 30 Jun 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए नेशनल टीचर अवॉर्ड-2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार, सामुदायिक सेवा और संस्थागत विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा। इच्छुक शिक्षक 5 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला जनसंपर्क व जनसूचना अधिकारी रामनाथ ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य उन शिक्षकों और संकाय सदस्यों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने कार्यों से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रेरणादायी भूमिका निभाई है। चयनित विजेताओं को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सम्मानित किया जाएगा।
रामनाथ ने बताया कि चयन प्रक्रिया में शिक्षकों के नवाचार, शोध, स्टार्ट-अप, प्रभावी शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के प्रयास, कक्षा शिक्षण से आगे बढ़कर किए गए नवाचार, प्रशासनिक दायित्वों का सफल निर्वहन, एनएसएस, एनसीसी, खेलकूद, सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों, ग्रामीण विकास तथा समाज सेवा में योगदान को महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त सम्मान भी मूल्यांकन का हिस्सा होंगे जबकि केवल कॉलेज स्तर के पुरस्कारों को शामिल नहीं किया जाएगा। चयन-सह-स्क्रीनिंग समितियों की सिफारिशों के आधार पर निर्णायक मंडल उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगा।