{"_id":"6a78c33301499f77560fac08","slug":"preparation-of-fogging-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162894-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मलेरिया-डेंगू से निपटने के लिए फॉगिंग मशीनें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मलेरिया-डेंगू से निपटने के लिए फॉगिंग मशीनें तैयार
Sun, 09 Aug 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद ने तैयार किया खाका, प्रशासन के आदेश मिलते हीशुरू होगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बारिश के बाद शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर परिषद की ओर से फॉगिंग मशीनों को तैयार कर लिया गया है। अब प्रशासन के आदेश का इंतजार है।
आदेश मिलते ही नगर परिषद की ओर से शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी जमा होने की स्थिति बनी हुई है। खाली प्लॉटों, गलियों और अन्य स्थानों पर जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है।
ऐसे में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों पर प्रशासन सतर्क हो गया है। नगर परिषद की ओर से संभावित प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
मशीनों की जांच करवाई, कर्मचारियों को भी किया तैयार
नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, फॉगिंग के लिए उपलब्ध मशीनों को तैयार कर लिया गया है। मशीनों की जांच के साथ ही फॉगिंग से जुड़े कर्मचारियों को भी अभियान के लिए तैयार रखा गया है। प्रशासन की ओर से आदेश मिलते ही वार्डवार फॉगिंग शुरू कर दी जाएगी। शुरुआत उन क्षेत्रों से किए जाने की संभावना है जहां बारिश के बाद जलभराव और मच्छरों की समस्या अधिक है।
- सभी वार्डों में पहुंचेगी फॉगिंग टीम
नगर परिषद की योजना के अनुसार, फॉगिंग अभियान को केवल चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। प्रशासन के निर्देश मिलने के बाद सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई जाएगी। इसके लिए वार्डवार कार्यक्रम तैयार किया जाएगा ताकि किसी भी क्षेत्र को अभियान से बाहर न रखा जाए। बारिश के बाद मच्छरों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर परिषद की टीम ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां फॉगिंग करवाएगी। इसके साथ ही लोगों से भी अपील की जाएगी कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर, गमले, टंकियों तथा अन्य स्थानों पर जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें।
कोट्स
फॉगिंग मशीनें तैयार हैं। कर्मचारी भी अभियान के लिए उपलब्ध हैं। जैसे ही प्रशासन की ओर से आदेश जारी होंगे सभी वार्डों में फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बारिश के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने की तैयारी की जा रही है।
-जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक।