सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   preparation of swachch survekshan

Sirsa News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए रिकॉर्ड दुरुस्त, अब अंक बढ़ाने पर ध्यान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
preparation of swachch survekshan
सिरसा।नगर परिषद की ओर से बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालय।
विज्ञापन
- पिछले साल की गलतियों को दुरुस्त करने में जुटे नगर परिषद के अधिकारी, ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा किया अपडेट
Trending Videos

- वर्ष 2025 में पोर्टल पर डाटा भी अपडेट नहीं कर पाया था नगर परिषद प्रशासन

- डाटा अपडेट नहीं होने से मिसमैच हुआ सिस्टम, गिरी रैंकिंग

फोटो --


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद प्रशासन ने स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पिछले वर्ष हुई लापरवाही से सबक लेते हुए इस बार सबसे पहले रिकॉर्ड दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक स्वच्छता से जुड़े दस्तावेज, फोटो साक्ष्यों और ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में जो खामियां थीं, उन्हें काफी हद तक ठीक कर लिया गया है। आने वाले दिनों में फोकस सीधे अंकों में सुधार और रैंकिंग बेहतर करने पर रहेगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत नगर परिषद द्वारा शहर के डंपिंग पॉइंट को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सब्जीमंडी के पास मुख्य डंपिंग पॉइंट को बंद कर दिया गया है। वहीं, कचरा निस्तारण प्लांट में चार आधुनिक मशीनों को लगाकर नये और पुराने कचरे का निस्तारण जारी है। एक मशीन अतिरिक्त रखी गई है ताकि काम प्रभावित न हो। पोर्टल पर डाटा दुरुस्त होने और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारी मौजूदा समय में संतुष्ट नजर आ रहे हैं। अधिकारी रैंकिंग को देश के पहले 150 के अंदर आने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालयों का हो रहा है निर्माण
सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करने का काम भी तेजी से चल रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नए महिला एवं पुरुष शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। चार जगहों पर आधुनिक शौचालय बनाने का काम जारी है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अरोड़ वंश चौक, डाकघर के पास शौचालय निर्माण का कार्य जारी है। दिव्यांग, महिला और पुरुष तीनों के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी।
रिकॉर्ड अपलोड न करना रही थी गलती
अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष कई स्तरों पर गंभीर चूक हुई थी। वर्ष 2025 में नगर परिषद प्रशासन समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर आवश्यक डाटा अपडेट नहीं कर पाया था। कर्मचारियों की कमी व अनुभव नहीं होने के कारण ऐसा हुआ था। इस कारण सिस्टम में डाटा मिसमैच हुआ और शहर की रैंकिंग में गिरावट हुई। इस बार ऐसी गलती न हो, समय रहते हुए ही डाटा अपडेट कर दिया गया है। जब स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम फील्ड में जांच करेगी तो डाटा मिसमैच नहीं होगा। डाटा मिसमैच होने के चलते ही अंकों की गिरावट हुई और 269वें रैंक से 324वें रैंक पर सिरसा पहुंच गया।
वर्ष --- रैंक

2018 - 291
2019 - 270
2020 - 176
2021 - 238
2022 - 254
2023 - 269
2024 - 324
कोट्स

पिछली बार रिकॉर्ड पूरी तरह से पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया था। डाटा मिसमैच होने से बड़े स्तर पर अंक कटे थे। इस बार ऐसा नहीं होगा, पोर्टल पर डाटा अपडेट हो चुका है। उसी आधार पर तैयारियां की जाएंगी। जल्द ही जागरूकता गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed