सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Prithvi Singh from Haryana wins Rs 10 crore lottery

हरियाणा के शख्स की खुली किस्मत: 10 करोड़ की लगी लॉटरी, पेशे से है ड्राइवर; ग्रामीणों ने हार पहनाकर दी बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां (सिरसा) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पृथ्वी सिंह ने बताया कि उन्होंने लॉटरी की टिकट पंजाब के गांव किलियांवाली से खरीदी थी। लोहड़ी बंपर यह लॉटरी खरीदी थी जिसके बाद रातों रातो पृथ्वी सिंह कि किस्मत बदल गई।  

Prithvi Singh from Haryana wins Rs 10 crore lottery
पृथ्वी सिंह को बधाई देने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

गांव मोहम्मदपुरिया के मजदूर परिवार से संबंध रखने वाले पृथ्वी सिंह पुत्र देवीलाल की लॉटरी लगने से रातों रात किस्मत चमक गई। कल तक  मजदूरी करने वाले के घर अचानक से 10 करोड़ की लॉटरी लगने की सूचना से पूरे गांव व क्षेत्र में चर्चा है। गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई खिलाने व पृथ्वी सिंह के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पृथ्वी सिंह दिहाड़ी पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। 

Trending Videos


पंजाब लोहड़ी बंपर की खरीदी लॉटरी 

पृथ्वी सिंह ने बताया कि उन्होंने लॉटरी की टिकट डबवाली के पास पंजाब के गांव किलियांवाली के लॉटरी एजेंट मदनलाल से खरीदी थी। लोहड़ी बंपर की लॉटरी 500 रुपये में खरीदी गई थी। पृथ्वी सिंह ने बताया कि मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि मेरी इतनी बड़ी लॉटरी लगेगी और रातों रात करोड़पति बन जाऊंगा। उल्लेखनीय है कि पृथ्वी सिंह व प्रवीण दो भाई व तीन बहने हैं जो सभी शादीशुदा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में खुशी

पृथ्वी सिंह का 6 साल का एक बेटा व 10 साल की एक बेटी है। पत्नी सुमन आरोही मॉडल स्कूल मोहम्मदपुरिया में स्वीपर का काम करती हैं। लॉटरी लगने से पूरा परिवार बहुत खुश है। पृथ्वी सिंह ने बताया कि लॉटरी के रुपयों को वह नेक कार्यो में लगाएगा। गांव के सरपंच जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह एक नेक व ईमानदार व्यक्ति है और उसका परिवार मेहनत-मजदूरी करके अपना पेट पालता है।

पृथ्वी सिंह ने खरीदे थे तीन टिकट 

 हमें उम्मीद है वह इन रुपयों को अच्छे कार्यों में लगाएगा। लॉटरी एजेंट मदन लाल ने उन्हें बताया कि उनकी लॉटरी की दुकान जहां से पृथ्वी सिंह ने 500, 200 व 100 रुपयों की तीन टिकट खरीदी थी। जिसमें से 500 रुपये की टिकट पर 10 करोड़ की लॉटरी लगी है। जो अब तक की उनकी दुकान का सबसे बड़ा इनाम है। पृथ्वी सिंह को अपना लॉटरी टिकट और दस्तावेज चंडीगढ़ जाकर जमा करवाने होंगे। जिसके बाद 30 प्रतिशत टैक्स कटकर सात करोड़ रुपये उनके खाते में आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed