{"_id":"696d21630713909d5e0b75fc","slug":"problem-of-polluted-water-in-santnagar-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151500-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: संतनगर कॉलोनी में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: संतनगर कॉलोनी में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
मोहल्लावासी अपनी समस्या बताते हुए।
विज्ञापन
कॉलोनीवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया
फोटो-28
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की संतनगर कॉलोनी में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कॉलोनीवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताते हुए आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दूषित पानी के कारण क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
कॉलोनी निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि उनका क्षेत्र वार्ड नंबर नौ में आता है। कॉलोनी में लंबे समय से सीवरेज जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे हालात और गंभीर हो गए हैं। नलों में काला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे लोगों का पीना तो दूर, दैनिक उपयोग भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी के कारण क्षेत्र में बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।
वहीं, कॉलोनी की सुनीता रानी ने बताया कि पीने का पानी दूषित होने के कारण बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लगातार बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह से वे विभागीय अधिकारियों को लगातार शिकायत दे रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। हाल ही में शिकायत करने पर विभाग की ओर से एक टैंकर भेजकर खानापूरी कर दी गई, जबकि असल समस्या सीवरेज जाम और दूषित जल आपूर्ति की है। मजबूरी में लोगों को बाजार से मोल पानी खरीदना पड़ रहा है।
कॉलोनी निवासी रिशू ने बताया कि लंबे समय से हालात खराब हैं। लगभग हर घर में कोई न कोई बीमारी से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि जब से कॉलोनी में सीवरेज लाइन डाली गई है, तब से काला दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है। कभी-कभार साफ पानी आता भी है तो उसमें दुर्गंध होती है। ऐसे पानी से नहाना तक संभव नहीं है। कई बार अधिकारियों को चेतावनी दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोग मजबूरी में यही दूषित पानी पीने को विवश हैं।
वर्जन
संतनगर में सीवरेज जाम की शिकायत मिलने के बाद समस्या के समाधान की कार्रवाई की जा रही है। सीवरेज मैनहोल की सफाई के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। स्थिति को जल्द सामान्य किया जाएगा।
- रूपराम नागल, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग ।
Trending Videos