सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   programme in cdlu on voter day

Sirsa News: सीडीएलयू में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिया लोकतांत्रिक चेतना का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
programme in cdlu on voter day
सिरसा। मतदाता दिवस को लेकर आयोजित कार्यशाला में व्याख्यान देते हुए प्रो रविंद्र कुमार। विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतांत्रिक चेतना, नागरिक दायित्व और सहभागिता के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में विद्यार्थियों को अपने मताधिकार का निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की शपथ दिलवाई गई। यह शपथ हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में दिलाई गई।
इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम माई इंडिया, माई वोट रही। इसका उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के भविष्य निर्माण में योगदान देने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक विभागों की ओर से रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजनैतिक विज्ञान विभाग एवं इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी (इलेक्शन) डॉ. रविंद्र ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने विवेक के अनुसार मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनैतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजबीर दलाल ने की। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक सिद्धांतों तथा उनके वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया। इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की डॉ. नीलम ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि विषय पर विद्यार्थियों को भारत के लोकतांत्रिक विकास से अवगत कराया।
ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर काशिफ किदवई के निर्देशन में फूलों की आकर्षक रंगोली तैयार की गई। इसके अतिरिक्त मनोविज्ञान विभाग एवं फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. संजू ढुल, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सेवा सिंह बाजवा, हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक मलिक तथा शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में भी मतदाता दिवस से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नोडल अधिकारी डॉ. रविंदर ने बताया कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में उनकी भूमिका से परिचित कराना तथा उन्हें जागरूक और सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed