{"_id":"696924e947ad80419604bf12","slug":"receipt-not-valid-in-cdl-university-students-were-given-receipts-after-paying-money-just-to-pass-forced-to-buy-tickets-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151317-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रसीद नहीं मान्य...सीडीएलयू में बस पास के लिए विद्यार्थियों से रुपये लेकर थमाई रसीद, टिकट कटवाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रसीद नहीं मान्य...सीडीएलयू में बस पास के लिए विद्यार्थियों से रुपये लेकर थमाई रसीद, टिकट कटवाने को मजबूर
विज्ञापन
बस पास बनवाने के लिए कतार में लगे विद्यार्थी।
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी (सीडीएलयू) के छात्र-छात्राओं को बस पास स्लिप के सहारे बसों से कॉलेज आने-जाने में मुश्किलें आ रही हैं। यूनिवर्सिटी में पास के लिए आवेदन करने के बावजूद उन्हें 10 दिनों से बस पास नहीं मिले हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को स्लिप दिखाकर यात्रा करने पर हरियाणा रोडवेज की चैकिंग टीम द्वारा स्लिप को मान्य नहीं माना जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को किराया देना पड़ रहा है। इस वजह से उन्हें दो गुना नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विवि प्रबंधन का कहना है कि सोमवार तक अधिकतर छात्रों को उनके बस पास उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। हालांकि, बस पास नहीं मिलने के कारण छात्र-छात्राओं को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें शर्मिंदगी भी उठानी पड़ रही है। वीरवार को जब छात्रों ने पास बनाने वाले अधिकारियों को इस परेशानी के बारे में बताया, तो उन्होंने रसीद देना भी बंद कर दिया।
यूनिवर्सिटी में अब तक लगभग 350 छात्रों और 550 छात्राओं ने बस पास के लिए आवेदन किया है। वहीं, बस पास के आवेदन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। विद्यार्थियों के अनुसार, उन्होंने 9 जनवरी से ही बस पास के लिए आवेदन किया था, लेकिन यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण 9 दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें रोडवेज के अधिकृत बस पास वितरित नहीं किए गए। इस दौरान छात्र मजबूरी में बस पास स्लिप दिखाकर यात्रा कर रहे हैं, लेकिन चैकिंग के दौरान इसे अमान्य मान लिया जाता है, और उन्हें किराया भरना पड़ता है।
छात्रों का कहना है कि यदि समय रहते यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्र-छात्राओं के दस्तावेज हरियाणा राज्य परिवहन कार्यालय को भेजते, तो एक सप्ताह के भीतर उनके पास बनकर तैयार हो जाते और उन्हें इस परेशानी और नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता। यूनिवर्सिटी कर्मचारियों द्वारा आगामी सोमवार तक बस पास मिलने का आश्वासन दिया जा रहा है। छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी विद्यार्थियों को अधिकृत बस पास उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनकी पढ़ाई बिना किसी विघ्न के सुचारू रूप से चल सके।
--
पास के लिए पैसा जमा करवा दिया था और स्लिप पास में है। इसे दिखाते हैं तो चैकिंग टीम कहती है कि यह मान्य नहीं है। अब टिकट लेकर यात्रा करना पड़ता है। ऐसे में समय पर पास के लिए पैसा जमा करवाने का कोई फायदा नहीं हुआ। - हिमांशु, छात्र, सीडीएलयू
विवि प्रशासन ने पास बनाने को लेकर विशेष व्यवस्था दी है, लेकिन कर्मचारियों की गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण हमें परेशानी उठानी पड़ रही है। - राजेंद्र सिंह, छात्र, सीडीएलयू
--
अगस्त माह में ही महाप्रबंधक कार्यालय से भेजा था शिक्षण संस्थानों को पत्र
हरियाणा राज्य परिवहन, सिरसा के महाप्रबंधक कार्यालय से 28 अगस्त 2025 को जारी एक पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी शिक्षण संस्थान एक सप्ताह के भीतर अपने छात्र-छात्राओं के बस पास हरियाणा रोडवेज पास कार्यालय से बनवाकर वितरित करें। पत्र में यह भी कहा गया था कि कोई भी शिक्षण संस्थान अस्थायी बस पास स्लिप जारी नहीं करेगा। चैकिंग के दौरान यदि किसी संस्थान की स्लिप पाई जाती है तो संबंधित शिक्षण संस्थान के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
--
किसी भी स्थिति में यदि छात्रों को परेशानी आ रही है, तो उसका समाधान किया जाएगा। रोडवेज प्रबंधन से बातचीत कर जल्द से जल्द बच्चों को पास उपलब्ध करवाए जाएंगे। - डाॅ. सुनील कुमार, कुलसचिव, सीडीएलयू।
Trending Videos