{"_id":"69bee87dab019463c9007497","slug":"rte-6-schools-not-uploaded-deta-on-portal-sirsa-news-c-128-1-svns1027-155142-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : 6 स्कूलों ने अपडेट नहीं किया सीटों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : 6 स्कूलों ने अपडेट नहीं किया सीटों का ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में दाखिलों के लिए सीटों का ब्योरा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया था। पहले यह तिथि 17 मार्च निर्धारित की गई थी लेकिन कई निजी स्कूलों द्वारा समय पर डाटा अपलोड न करने के कारण शिक्षा विभाग ने इसे बढ़ाकर 20 मार्च कर दिया था। इसके बावजूद 6 ऐसे निजी स्कूल हैं जिन्होंने तारीख बढ़ाने के बाद भी सीटों का ब्योरा अपडेट नहीं किया है।
शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे कि सभी निजी स्कूल निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी सीटों का पूरा विवरण पोर्टल पर अपडेट करें ताकि आरटीई के तहत दाखिला प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके। हालांकि, शुरुआती चरण में कई स्कूलों ने इस कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते विभाग को अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा।
जिले में कुल 333 निजी स्कूल हैं जिनमें से 327 स्कूलों ने अपना डाटा पोर्टल पर अपडेट कर दिया है जबकि अब भी 6 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने निर्धारित समय के भीतर जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। जल्द डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
25 प्रतिशत सीटें आरक्षित : आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना अनिवार्य है। सिरसा जिले में नर्सरी से लेकर ग्रेड-1 तक कुल 2523 सीटें आरक्षित की गई हैं। नर्सरी कक्षा में 1005 सीटें, एलकेजी में 106 सीटें, यूकेजी में 147 सीटें और ग्रेड-1 में 1265 सीटें शामिल हैं।
सीटें अपडेट करने पर सिरसा अव्वल : सीटों की घोषणा में सिरसा जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। जिले के निजी स्कूलों ने 98.20 प्रतिशत सीटों का विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।
ऐसे पूरी होगी दाखिला प्रक्रिया : विभागीय कार्यक्रम के अनुसार 18 से 24 मार्च तक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्कूलों से प्राप्त सीटों और दस्तावेज का सत्यापन करेगा। इसके बाद 25 से 30 मार्च तक सत्यापित स्कूलों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। 31 मार्च से 7 अप्रैल तक उज्ज्वल पोर्टल पर पात्र बच्चों के अभिभावकों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया के बाद 9 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से परिणाम घोषित कर बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। चयनित बच्चों के दाखिले 10 से 23 अप्रैल तक संबंधित स्कूलों में कराए जाएंगे। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो 30 अप्रैल से 4 मई तक प्रतीक्षा सूची जारी कर दाखिले पूरे किए जाएंगे।
Trending Videos