{"_id":"6971150e0f33791028061e98","slug":"school-inspection-campaign-start-sirsa-news-c-128-1-sir1002-151640-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना के तहत स्कूलों का निरीक्षण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना के तहत स्कूलों का निरीक्षण अभियान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सिरसा।राजकीय स्कूल का निरीक्षण करतीं जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं। विभाग
विज्ञापन
- बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से टीम ने किया निरीक्षण
फोटो- 3
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों के सुंदरीकरण, स्वच्छता एवं शैक्षणिक वातावरण के आकलन के लिए निरीक्षण अभियान की शुरुआत बुधवार को की गई। इस योजना का उद्देश्य विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रेरणादायी बनाकर विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाना है।
निरीक्षण अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी, एडीसी द्वारा मनोनीत सदस्य, वन विभाग के अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर रहे हैं। अधिकारियों की यह टीम मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना के अंतर्गत चयनित स्कूलों में जाकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर रही है।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसरों की स्वच्छता व्यवस्था, हरित क्षेत्र, पौधरोपण, भवनों की साज-सज्जा, रंग-रोगन, कक्षाओं की स्थिति, शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यालय के समग्र सौंदर्यबोध का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालयों में बच्चों के अनुकूल वातावरण, अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था और रचनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की जा रही है।
30 राजकीय स्कूलों का हुआ है चयन
योजना के अंतर्गत जिले से कुल 30 विद्यालयों का चयन किया गया है। इनका चरणबद्ध तरीके से विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है। इन विद्यालयों में किए गए सुंदरीकरण के कार्यों, स्वच्छता प्रयासों एवं नवाचारों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इन 30 चयनित विद्यालयों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यालयों को विभिन्न श्रेणियों प्राथमिक, मिडिल, सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में चयनित किया जाएगा।
26 जनवरी को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित
चयनित विद्यालयों को आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और कहा कि विद्यालयों को केवल पढ़ाई का केंद्र ही नहीं, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और संस्कारों का केंद्र भी बनाया जाना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों को आकर्षक, सुरक्षित एवं प्रेरक बनाना है, ताकि विद्यार्थी खुशी और उत्साह के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकें। इस योजना के माध्यम से सरकारी विद्यालयों की छवि को और सशक्त बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।
वर्जन
मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना का उद्देश्य विद्यालयों को केवल शैक्षणिक केंद्र ही नहीं, बल्कि स्वच्छता, सौंदर्य और सकारात्मक सोच के प्रतीक के रूप में विकसित करना है। इस योजना से विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति अपनापन बढ़ेगा और पढ़ाई के प्रति रुचि में भी वृद्धि होगी। योजना के माध्यम से सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता और छवि को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
- डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
Trending Videos