सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa's Anjali follows the path of international cricketer Kanishk, BCCI calls her to Mumbai for the Under-19 final trial

Sirsa News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कनिष्क की राह पर सिरसा की अंजलि, बीसीसीआई ने अंडर-19 फाइनल ट्रायल के लिए मुंबई बुलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sirsa's Anjali follows the path of international cricketer Kanishk, BCCI calls her to Mumbai for the Under-19 final trial
सिरसा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल व अंजलि के प्रशिक्षक शंकर सैनी के साथ ​खिला
विज्ञापन
सिरसा। जिला सिरसा की बेटी अंजलि ने अपनी प्रतिभा से बीसीसीआई का ध्यान आकर्षित किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कनिष्क चौहान के बाद अब अंडर-19 महिला क्रिकेट में सिरसा की अंजलि को फाइनल ट्रायल के लिए बीसीसीआई ने एक फरवरी को मुंबई बुलाया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल और अंजलि के प्रशिक्षक शंकर सैनी ने उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos

बीसीसीआई ने दिसंबर में देश के 15 प्रमुख शहरों में महिला क्रिकेट के ओपन ट्रायल आयोजित किए, जिसमें अंडर-19 और अंडर-23 वर्ग की खिलाड़ी शामिल थीं। हरियाणा के गुरुग्राम में हुए ट्रायल में सिरसा जिले के गांव हांडीखेड़ा निवासी अंजलि ने हिस्सा लिया। पिछले चार सालों से अंजलि शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रशिक्षक शंकर सैनी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। ट्रायल में उसने 101.38 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर बीसीसीआई प्रतिनिधियों को प्रभावित किया। अब उसे 1 फरवरी को मुंबई फाइनल ट्रायल के लिए बुलाया गया है। यदि अंजलि इस ट्रायल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं तो सिरसा की महिला क्रिकेट में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान बनना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान फतेह कर लौटेगी अंजलि : डॉ. बेनीवाल

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल और प्रशिक्षक शंकर सैनी ने कहा कि अंजलि का हौसला और संकल्प उसे मैदान फतेह करने के लिए प्रेरित करेगा। पिछले चार वर्षों में जिस मेहनत और लगन से उसने प्रशिक्षण किया है, अब उसका रंग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखने का समय आ गया है। अंजलि निश्चित ही फाइनल ट्रायल में सफल होकर अपने जिले, परिवार, प्रशिक्षक और जिला क्रिकेट एसोसिएशन का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed