सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   street vending zone in pending

Sirsa News: अब तक नहीं मिले सेवानिवृत्त जज, स्ट्रीट वेंडिंग जोन प्रोजेक्ट अधर में

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
street vending zone in pending
सिरसा। बस स्टैंड के बाहर स्ट्रीट वेंड जोन में लगी रेहड़िया
विज्ञापन
जमीन फाइनल हुई न कमेटी, नगर परिषद प्रशासन ने सिरसा कोर्ट प्रबंधन को चौथी बार पत्र लिखकर लगाई गुहार
Trending Videos

- पूर्व में जगह की गई थी चयनित, अब पुनः चयन करना होगा
- विशेष कमेटी के गठन के बिना संभव नहीं स्ट्रीट वेंडिंग जोन
फोटो-

सिरसा। रेहड़ी व फड़ वालों को स्थायी तौर पर जगह देने के लिए सरकार का महत्वाकांक्षी स्ट्रीट वेंडिंग जोन प्रोजेक्ट अधर में है। सिरसा से लेकर हिसार तक सेवानिवृत्त जजों के लिए दौड़ लगा ली है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से जिला सत्र न्यायालय कार्यालय में पत्र लिखकर चौथी बार सेवानिवृत्त जज की मांग की है, ताकि स्ट्रीट वेंडिंग जोन के प्रोजेक्ट को गति मिल सके।

नियमानुसार इस प्रोजेक्ट के लिए एक विशेष कमेटी गठित होनी है। इस कमेटी में सेवानिवृत्त जज, दो संस्थाएं, चेयरमैन व अधिकारी शामिल होंगे। यही कमेटी शहर में वेंडिंग जोन की जगह देखकर फाइनल करेगी। उसी आधार पर यह प्रोजेक्ट आगे चलेगा। यदि इस बार भी नगर परिषद को सेवानिवृत्त जज नहीं मिलते हैं तो मुख्यालय से इस कमेटी को कैसे पूरा करना है, उसको लेकर पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जगहों को पुनः करना होगा फाइनल
अधिकारियों के अनुसार, शहर में मौजूदा समय में रेहड़ी व फड़ वालों की गणना भी पुनः करनी होगी। क्योंकि पूर्व सर्वे को लेकर भी काफी समय हो चुका है। अनुमान के अनुसार सिरसा में दो हजार से ढाई हजार रेहड़ी व पटरी वाले हैं। इन सभी वेंडर्स को जल्द ही जगह दी जाएगी। आंकड़ों के अनुसार, नौ जगहों को चयनित किया गया था। इन जगहों में से अधिकतर को निरस्त कर दिया गया है। अब दोबारा इन जगहों का चयन करना होगा।

प्रति बैठक जज के लिए निर्धारित किए थे एक हजार रुपये
अधिकारियों के अनुसार, सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सेवानिवृत्त जज को बैठक के लिए एक हजार रुपये दिन के हिसाब से दिया जाना तय किया गया है। ये रुपये भी एक जज के तौर पर बहुत कम हैं। तीन बार पहले भेजे पत्र के जवाब स्वरूप हिसार में सेवानिवृत्त जज मिले थे लेकिन उन्होंने सारी जानकारी लेने के उपरांत मना कर दिया। इसके अतिरिक्त तीन जिलों में अब तक सेवानिवृत्त जज नहीं मिले हैं।
बॉक्स
यहां हैं मुख्य स्ट्रीट वेंडर्स

- जनता भवन रोड
- बस स्टैंड से लेकर हिसार रोड
- महाराणा प्रताप चौक
- न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
- रानियां रोड पर सब्जीमंडी चौक
- वाल्मीकि चौक से शाह सतनाम सिंह चौक
- डबवाली रोड ईओ कार्यालय से चतरगढ़पट्टी फाटक
- सालासर मंदिर के पास
- लालबत्ती चौक से लेकर रेलवे फाटक तक
कोटस
स्ट्रीट वेंडिंग जोन के लिए कमेटी का गठन किया जाना है। अब तक सेवानिवृत्त जज नहीं मिले हैं। जब तक कमेटी में वे नहीं होंगे, नियमानुसार कमेटी नहीं बन सकती है। जिला सत्र न्यायालय कार्यालय को पत्र भेजा है।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed