सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   temporary court will organise in kalanwali soon

Sirsa News: कालांवाली में जल्द शुरू होगा अस्थायी कोर्ट कॉम्पलेक्स

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
temporary court will organise in kalanwali soon
कालांवाली। कालांवाली में निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज पुनीश जिंदिया । संवाद 
विज्ञापन
सेशन जज पुनीश जिंदिया ने किया नशामुक्ति केंद्र, सामुदायिक केंद्र और राजकीय स्कूल का निरीक्षण
Trending Videos



फोटो - 16
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। उपमंडल कालांवाली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार और प्रशासन अस्थायी कोर्ट कॉम्पलेक्स की स्थापना के लिए सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को जिला जज पुनीश जिंदिया ने कालांवाली में कई संभावित जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही कालांवाली वासियों को न्यायिक सुविधाओं की बड़ी सौगात मिलने वाली है।

जिला जज ने बार एसोसिएशन कालांवाली के बार रूम में पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने कोर्ट कॉम्पलेक्स की बिल्डिंग, सुविधाओं और संचालन को लेकर सुझाव भी लिए। इस दौरान एसडीएम मोहित कुमार, डीएसपी कपिल कुमार, थाना प्रभारी सुनील सोढ़ी, सुपरीडेंट हरनेक सिंह, पटवारी सुशील कुमार और बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट कमल गर्ग, उप-प्रधान सुरेंद्र जैन, सचिव सरोज मक्कड़, सह-सचिव गुरविंदर सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि अस्थायी कोर्ट कॉम्पलेक्स से उपमंडल कालांवाली और उसके आसपास के गांवों को न्यायिक सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। इससे आमजन को लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं होगी और अधिवक्ताओं के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
इन जगहों का किया निरीक्षण
जिला जज पुनीश जिंदिया ने ओढां रोड पर नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, नगरपालिका के सामुदायिक केंद्र और राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध कमरों, हॉल, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इससे पहले दिसंबर माह में भी किया था निरीक्षण

गत वर्ष दिसंबर माह में भी कालांवाली व ओढ़ां में जिला जज पुनीश जिंदिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई जगहों का निरीक्षण किया था। इसके बाद से कालांवाली के लोगों में अस्थायी कोर्ट ओढां में शुरू होने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसको लेकर बार एसोएिसशन के लोगों ने सेशन जज से सिरसा जाकर मुलाकात की और कालांवाली में ही कोर्ट कॉम्प्लेक्स शुरू करने की मांग रखी थी। जिस पर जिला जज पुनीश जिंदिया ने जनवरी माह में दोबारा निरीक्षण करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed