{"_id":"69b6fe96763773363a0bcc74","slug":"theft-in-marriage-palace-owner-sirsa-news-c-128-1-sir1004-154760-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मैरिज पैलेस के मालिक के घर से एसी के पार्ट्स, केबल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मैरिज पैलेस के मालिक के घर से एसी के पार्ट्स, केबल चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। वार्ड नंबर 3 में मुल्तानी धर्मशाला के पास स्थित एक घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से एसी के पार्ट्स, केबल और बिजली का सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्शन सिंह निवासी ऐलनाबाद ने पुलिस को बताया है कि उनका सिरसा रोड पर मैरिज पैलेस है। 13 मार्च 2026 को पैलेस में शादी का कार्यक्रम होने के कारण वह परिवार सहित वहां मौजूद थे जबकि घर पर उनकी पत्नी और बेटी सो रही थीं। रात को चोर छत के रास्ते घर की दूसरी मंजिल में घुस गए।
दर्शन सिंह के अनुसार, उन्हें चोरी की घटना का पता अगले दिन दोपहर को लगा, जब वह छत पर गए। वहां जाकर देखे तो दो एसी के पार्ट्स कम्प्रेसर, केबल और पंखे गायब मिले। केवल एसी की बॉडी ही बची थी। इसके अलावा, चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर पंखे की मोटर से कॉपर केे तार, बिजली की फिटिंग के तार और एसी का अंडर फिटिंग केबल चोरी कर लिया।
जाते समय चोर कमरे का ताला भी साथ ले गए। दर्शन सिंह ने बताया कि एक दिन पहले भी छत पर कुछ आहट सुनाई दी थी लेकिन उस समय ध्यान नहीं दिया गया। जांच अधिकारी रतन सिंह का कहना कि जल्द ही चोरी की वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
Trending Videos