{"_id":"696fc96be68d1372f109e5ae","slug":"theft-in-school-sirsa-news-c-128-1-sir1004-151612-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शीतकालीन अवकाश में चोरों ने सरकारी स्कूल को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शीतकालीन अवकाश में चोरों ने सरकारी स्कूल को बनाया निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
100 किलोग्राम से अधिक राशन व बिजली के तार चुराए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चंदू की ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरों ने वारदात को अंजाम देकर मिड-डे मील का राशन व अन्य सामान चुरा लिया। मुख्य अध्यापक की शिकायत पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में मुख्य अध्यापक श्योपत ने बताया कि एक जनवरी से शीतकालीन अवकाश होने के कारण पाठशाला बंद थी। 19 जनवरी को अवकाश समाप्त होने पर वह पाठशाला पहुंचे। इस दौरान सभी कमरों व रसोईघर का ताला टूटा मिला। मुख्य अध्यापक के मुताबिक, चोरों ने सभी कमरों की बिजली फिटिंग के तार, मोटर, इनवर्टर, बैटरी, 66 किलोग्राम गेहूं, 56 किलोग्राम चावल चोरी कर लिया।
घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। थाना प्रभारी प्रगट सिंह का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos