{"_id":"6972749686b33503ac046047","slug":"theft-in-shop-sirsa-news-c-128-1-sir1004-151731-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दुकान का मुहूर्त होने से पहले ही चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दुकान का मुहूर्त होने से पहले ही चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। केलनिया रोड पर चोरों ने एक टेंट हाउस में वारदात को अंजाम दे दिया। चोर यहां से 30 हजार रुपये व चांदी की चेन चुराकर ले गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक रोहित चावला ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जांच करने पर नकदी और चांदी की चेन गायब पाई गई। इसके बाद उसने तुरंत इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। कुछ देर बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos