सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   toilet construction barred in chatarpatti school

Sirsa News: चतरगढ़पट्टी स्कूल में शौचालय निर्माण ठप, विद्यार्थी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
toilet construction barred in chatarpatti school
सिरसा।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी स्कूल में शौचालयों का निर्माण कार्य रूका हु
विज्ञापन
चतरगढ़पट्टी स्कूल में दो माह से नहीं बने लड़कियों और लड़कों के शौचालय
Trending Videos

- पार्षद बोलीं- बड़ी धीमी गति से कर रहे हैं ठेकेदार काम, कई बार अधिकारियों को करवाया अवगत
फोटो- 27
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चतरगढ़पट्टी स्थित राजकीय स्कूल में पिछले दो माह से लड़कियों और लड़कों के लिए बनाए जा रहे नए शौचालयों का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। शौचालयों का काम अधूरा रहने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले करीब 2000 से अधिक विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छात्राओं को स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ीं दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

राजकीय स्कूल में नए शौचालयों के निर्माण का कार्य डी-प्लान के अंतर्गत शुरू किया गया था। 18 नवंबर को सांसद सुनीता दुग्गल ने स्कूल का दौरा किया था, जिसके दौरान प्राइमरी सेक्शन में शेड और सेकेंडरी सेक्शन में शौचालय निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। उस समय उम्मीद जताई गई थी कि बच्चों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन शुरुआती कुछ दिनों के बाद ही निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी हो गई और फिर पूरी तरह से ठप पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले डीसी को करवाया था अवगत
स्थानीय पार्षद ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ठेकेदार बहुत ही धीमी गति से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। पार्षद के अनुसार, एक महीने पहले उन्होंने स्वयं डीसी को इस बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद कुछ दिनों के लिए काम शुरू भी हुआ, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से निर्माण कार्य बंद हो गया।
ठेकेदार बोले: बजट रुका हुआ है
ठेकेदार से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बजट का हवाला देते हुए कहा कि फिलहाल राशि रुकी हुई है, जिस कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ठेकेदार के अनुसार लगभग दो महीने से बजट पास न होने की वजह से मजदूरों और सामग्री की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
वर्जन
छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। जल्द ही स्कूल पूरी तरह से खुल जाएंगे। ऐसे में अगर शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो विद्यार्थियों की परेशानी और बढ़ जाएगी। मैंने कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
- चंचल, पार्षद वार्ड- 2 सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed