{"_id":"697e551d9c5aad6d310f2834","slug":"underconstruction-building-seal-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152259-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: निर्माणाधीन भवन को नगर पालिका ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: निर्माणाधीन भवन को नगर पालिका ने किया सील
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस देने के बाद भी जारी रखा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। एक डॉक्टर की निर्माणाधीन बिल्डिंग को नगर पालिका ने सील कर दिया है। उक्त डॉक्टर ने सड़क की खाली जगह पर कब्जा किया हुआ था और उस पर दुकान काटकर दो मंजिला भवन बना रहा था।
इस मामले में त्रिलोचन सिंह ने नगर पालिका को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक बीएमएस डॉक्टर की ओर से सड़क की खाली जगह पर कब्जा किया जा रहा है। उसके पास न नक्शा है और न ही रजिस्ट्री। इसलिए इसे तुड़वाया जाए। कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायतकर्ता कई दिनों से नगर पालिका कार्यालय के चक्कर काट रहा था।
नगर पालिका ऐलनाबाद के ईओ प्रवीण मलिक ने बताया कि भवन मालिक को कई बार मौखिक व लिखित नोटिस देकर स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्माण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध जारी रखा गया। जिस पर सचिव नगरपालिका द्वारा भवन को सील करने के आदेश जारी किए गए। शुक्रवार को नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को विधिवत सील कर दिया।
Trending Videos