सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   villagers met sp against nashedi youth

Sirsa News: नशेड़ी युवकों से परेशान ग्रामीण एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
villagers met sp against nashedi youth
एसपी ऑफिस के बाहर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : 1
विज्ञापन
19 जनवरी को हवाई फायरिंग कर एक युवक पर किया था रॉड से हमला, एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
Trending Videos


फोटो
28
संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। गांव धोतड़ में कुछ नशेड़ी युवकाें ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, उक्त नशेड़ी युवकों से गांव वाले परेशान हो चुके हैं। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


ग्रामीणों ने एसपी दीपक सहारन से मुलाकात के दौरान बताया कि 19 जनवरी को गांव में कुछ नशेड़ी युवक अभद्र भाषा में एक-दूसरे से तेज आवाज में बोल रहे थे। ग्रामीणों ने विरोध किया तो उक्त युवकों ने पिस्तौल निकालकर हवा में गोलियां चलाईं और विनोद सहारण पुत्र राजाराम सहारण पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में विनोद को गंभीर चोटें आईं। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक होते देख उसे हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घरवाले विनोद को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि उक्त हमलावर नशेड़ी युवकों ने गांव में कई आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है। पूरा गांव इनसे परेशान हैं।
ग्रामीण धर्मपाल, राजेश, रमन कुमार, लीलू राम सहित अन्य ने एसपी से गुहार लगाई की उक्त युवकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति का माहौल लौट सके। एसपी दीपक सहारन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रानियां पुलिस द्वारा घायल विनोद व परिजनों का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed