{"_id":"697e558ce2a1176837064f18","slug":"woman-chain-lost-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152213-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बस स्टॉप पर खड़ी महिला की चेन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बस स्टॉप पर खड़ी महिला की चेन चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सांगवान चौक स्थित बस स्टॉप पर खड़ी एक महिला के गले से अज्ञात शख्स ने सोने की चेन चुरा ली। पीड़ित महिला के पुत्र की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में गांव धोलपालिया के पूर्ण चंद ने बताया कि 29 जनवरी को वह अपनी मां चिड़िया देवी के साथ सिरसा के सांगवान चौक पर स्थित एक निजी अस्पताल में दवाई लेने आया था। शाम को वापस गांव जाने के लिए वह मां के साथ बस स्टॉप पर खड़ा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात शख्स ने उसकी मां के गले से सोने की चेन चुरा ली। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी इकबाल सिंह का कहना है कि जल्द ही अज्ञात शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos