{"_id":"69f7ac1ab3301577a807e2ae","slug":"youth-suicide-due-to-tb-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157844-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टीबी से परेशान युवक ने ओवरब्रिज से लगाई छलांग, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टीबी से परेशान युवक ने ओवरब्रिज से लगाई छलांग, उपचार के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 04 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एक व्यक्ति ने सुबह सवा छह बजे के आसपास ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर रविवार को छलांग लगा दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसको गंभीर चोटें आईं। नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक गुरु तेग बहादुर काॅलोनी का रहने वाला 38 वर्षीय विजय पाल नाथ था। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच अधिकारी छिंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक लंबे समय से टीबी की बीमारी से ग्रस्त था। इसी कारण मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos