सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   yuva club

Sirsa News: खेल, शिक्षा, रक्तदान के क्षेत्र में बन रहे मिसाल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 18 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
yuva club
युवा क्लब अहमदपुर की ओर से बनाया गए खेल मैदान में क्लब सदस्य। क्लब
विज्ञापन
मेरा शहर मेरी संस्था : अहमदपुर में 28 सदस्यों वाला युवा क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में निभा रहा अहम भूमिका
Trending Videos

- बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का रहता है प्रयास, दो अगस्त 2025 शुरू हुआ

फोटो- 1
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अहमदपुर क्षेत्र में युवा क्लब अहमदपुर की ओर से किए जा रहे समाजसेवी कार्य क्षेत्र में चर्चा के विषय बने हैं। यह क्लब न केवल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरक मिसाल भी पेश कर रहा है। 28 सदस्यों से संचालित यह युवा क्लब लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
युवा क्लब अहमदपुर की स्थापना 2 अगस्त 2025 को की गई थी। स्थापना के साथ ही क्लब ने समाजसेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बनाया। क्लब के सदस्यों का मानना है कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता नहीं पहुंचेगी, तब तक विकास अधूरा रहेगा। इसी सोच के साथ क्लब द्वारा विभिन्न सामाजिक अभियानों की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब का प्रमुख कार्यक्षेत्र रक्तदान अभियान है। समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया जाता है कि रक्तदान महादान है। इससे किसी की जान बचाई जा सकती है।
खेलों को बढ़ावा देना भी क्लब की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए वॉलीबाल का नेट लगवाया गया है। क्रिकेट किट वितरित की गई है। समय-समय पर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। इससे युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही उनमें अनुशासन और टीम भावना भी विकसित होती है।
नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा
क्लब की ओर से नशा मुक्ति अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पोस्टर, जनसंपर्क और बैठकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाती है, ताकि युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर न जाए।
गांव में नियमित रूप से होती है सफाई
स्वच्छता अभियान भी युवा क्लब अहमदपुर की एक अहम पहल है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। सार्वजनिक स्थानों, गलियों और स्कूल परिसरों में स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छ वातावरण का महत्व समझाया जाता है।
शिक्षा पर भी जारी है प्रयास
क्लब बच्चों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना, उन्हें शिक्षा का महत्व समझाना और जरूरत पड़ने पर सहयोग करना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है।
बेटियों की शादी में भी निभाता है योगदान
महिलाओं और बेटियों के सशक्तीकरण की दिशा में भी युवा क्लब अहमदपुर सराहनीय कार्य कर रहा है। क्लब की ओर से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग किया जाता है। दहेज के लिए आवश्यक घरेलू सामान और किराना सामग्री एकत्र कर जरूरतमंद परिवारों को दी जाती है ताकि उनके आर्थिक बोझ को कम किया जा सके।
वर्जन
युवा क्लब अहमदपुर के सदस्य निस्वार्थ भाव से समाजसेवा में लगे हुए हैं। यदि युवा आगे आएं तो समाज की कई समस्याओं का समाधान संभव है। क्लब के कार्यों से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य युवा भी समाजसेवा से जुड़ने लगे हैं।
— संदीप कुमार, संस्थापक, युवा क्लब अहमदपुर, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed