सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 successful participants in UPSC and other competitions were honored.

Sonipat News: यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में सफल 11 प्रतिभागी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
11 successful participants in UPSC and other competitions were honored.
फोटो : सोनीपत के ब्राह्मण भवन में आयोजित समारोह के दौरान प्रतिभावान युवा को सम्मानित करते भाजपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। ब्राह्मण सभा की ओर से रविवार को गोहाना रोड स्थित ब्राह्मण भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना था।
इस दौरान 11 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें से 8 युवा यूपीएससी में चयनित होने वाले थे। इसके अलावा एक प्रतिभागी ने न्यायिक परीक्षा, एक ने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि एक प्रतिभागी ने पुशअप विश्व रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में कुमारी प्रीति चौहान (रैंक 47), मानसी डागर, संदेश जैन, कुमारी इशिता, वैभव भारद्वाज, आशीष कुमार, अमन कुमार, निशि त्यागी, सुमित सरोवर और आयुष कौशिक व अन्य शामिल रहे।
सभी प्रतिभागियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक ब्राह्मण सभा सोनीपत के अध्यक्ष अशोक शर्मा रहे। मंच संचालन नीरज शर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, कृष्णा गहलावत, निवर्तमान मेयर राजीव जैन, एचपीएससी के पूर्व सदस्य सुरेंद्र शर्मा, रघुवर दयाल गौड़, देवेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
ब्राह्मण सभा सोनीपत के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि समाज में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सर्वजातीय कार्यक्रम समाज में भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस मौके पर नीरज अत्रे, दिनेश अत्री, नरेश कौशिक, सतप्रकाश शर्मा, नीरज शर्मा, राजेंद्र गौतम, राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed