फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   17 quintals of steel bars stolen from under-construction factory

Sonipat News: निर्माणाधीन फैक्टरी से 17 क्विंटल सरिया चोरी

Sat, 01 Aug 2026 08:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Aug 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
17 quintals of steel bars stolen from under-construction factory
सोनीपत। राई क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्टरी से चोर 17 क्विंटल सरिया चोरी कर ले गए। उद्योगपति ने मामले की प्राथमिकी राई थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सेक्टर-12, सोनीपत निवासी प्रदीप भारद्वाज ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित उनकी फैक्टरी नंबर 1686 में निर्माण कार्य चल रहा है। 28 जुलाई को तड़के करीब 3:45 बजे चोर निर्माण स्थल पर रखे 17 बंडल सरिया चोरी कर ले गए।
उन्होंने बताया कि किसी कारणवश वह तत्काल पुलिस को शिकायत नहीं दे सके और 31 जुलाई को थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। शिकायत के आधार पर राई थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed