{"_id":"6a6e100f1654f8d59d084a2c","slug":"two-teachers-suspended-for-coming-to-school-drunk-sonipat-news-c-197-1-snp1017-158030-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शराब के नशे में पाठशाला आने वाले दो शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शराब के नशे में पाठशाला आने वाले दो शिक्षक निलंबित
Sat, 01 Aug 2026 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना (सोनीपत)। गांव गंगाना के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शराब के नशे में स्कूल आने के मामले में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों पर 22 जुलाई को ग्रामीणों ने शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप लगाया था।
इस मामले की जांच तीन प्राचार्य की कमेटी ने कर जांच रिपोर्ट अधिकारियों के पास भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों को निलंबित किया गया है। ग्रामीण भीम ने पुलिस को शिक्षकों के शराब के नशे में होने की सूचना दी थी।
सूचना मिलने पर बुटाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शिक्षकों को मेडिकल जांच के लिए अपने साथ ले गई थी। शिक्षकों का मेडिकल कराया गया था। ब्लड के सैंपल भी लिए गए थे। घटना के बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन प्राचार्यों की जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट अधिकारियों के पास भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक गुलशन और कुलदीप को निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि के दौरान एक शिक्षक का मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गन्नौर और दूसरे शिक्षक का मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय राई निर्धारित किया गया है।