{"_id":"6a6e11e2bf026d38d60c1a50","slug":"roadways-bus-service-to-bareilly-discontinued-after-running-for-a-month-and-a-half-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158008-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डेढ़ माह चलने के बाद बरेली जाने वाली रोडवेज बस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डेढ़ माह चलने के बाद बरेली जाने वाली रोडवेज बस बंद
Sat, 01 Aug 2026 09:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज ने सोनीपत-बरेली बस सेवा का संचालन 26 जुलाई से बंद कर दिया है। यह सेवा डेढ़ माह पहले 11 जून को शुरू की गई थी। रोडवेज को इस रूट पर अपेक्षित आय नहीं मिल रही थी जिससे लगातार घाटा हो रहा था।
यह बस यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बार-बार बस बदलने की परेशानी से बचाने के लिए शुरू की गई थी। 304 किलोमीटर लंबे इस सफर के लिए 449 रुपये किराया निर्धारित किया गया था। बस प्रतिदिन सुबह 11 बजे सोनीपत बस अड्डे से रवाना होकर शाम करीब पांच बजे बरेली पहुंचती थी। वापसी में यह अगले दिन सुबह 5:15 बजे बरेली से चलकर सुबह 11:30 बजे सोनीपत आती थी।
रोडवेज को बस के एक फेरे में टिकट बिक्री से औसतन केवल करीब 5,000 रुपये की आय हो रही थी। इतनी कम आय में डीजल, चालक-परिचालक के वेतन और अन्य परिचालन खर्च निकालना संभव नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
सोनीपत डिपो के महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या उम्मीद के अनुरूप नहीं रही। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि जिन रूटों पर पर्याप्त यात्री नहीं मिलते वहां नियमित समीक्षा की जाती है। बरेली रूट पर भी समीक्षा के बाद ही बस सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया।
यात्रियों को होगी परेशानी
इस फैसले का सबसे अधिक असर बरेली, रामपुर और मुरादाबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। अब यात्रियों को या तो दिल्ली अथवा अन्य शहरों से बस बदलकर सफर करना होगा। उन्हें निजी बसों और अन्य परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। इससे यात्रियों का समय और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। वर्तमान में सोनीपत से बागपत, मेरठ और गढ़मुक्तेश्वर तक सीधी बसें उपलब्ध हैं लेकिन इससे आगे जाने वाले यात्रियों को कई बार वाहन बदलने पड़ेंगे।