सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   21 men arrested for travelling in women's coach of passenger train

Sonipat News: पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में यात्रा करते 21 पुरुष गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
21 men arrested for travelling in women's coach of passenger train
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। रेलवे जंक्शन पर रविवार सुबह दिल्ली मुख्यालय की टीम की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दिल्ली से कुरुक्षेत्र जा रही पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में यात्रा करते हुए 21 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।
सोनीपत स्टेशन पर जांच के दौरान सभी यात्रियों को ट्रेन से उतारकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाने ले जाया गया। थाने में पुरुष यात्रियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की ओर से जमानत की मांग किए जाने पर मुचलके भरवाकर नियमानुसार उन्हें छोड़ दिया गया। सभी पुरुष यात्रियों को 20 अप्रैल को न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।
आरपीएफ के उप निरीक्षक सहाबुद्दीन ने बताया कि सोनीपत स्टेशन पर रविवार को दिल्ली मुख्यालय से आई टीम ने प्रभारी उमा रानी के नेतृत्व में अभियान चलाया। अभियान के दौरान दिल्ली से आई टीम व स्थानीय आरपीएफ थाना टीम ने मिलकर सुबह नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन संख्या 64465 पैसेंजर गाड़ी में जांच की।
जांच के दौरान उक्त ट्रेन की महिला बोगी में 21 पुरुष यात्री सफर करते पाए गए। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान कुछ यात्रियों ने तर्क दिया कि ट्रेन में भीड़ ज्यादा थी इसलिए मजबूरी में वह महिला बोगी में बैठ गए। ॉ
इसके बाद टीम ने कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी पुरुष यात्रियों को जमानत पर छोड़ दिया गया। साथ ही उन्हें 20 अप्रैल को न्यायालय में पेश होने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed