{"_id":"6a66754e5b2ddedcd9073d69","slug":"a-grudge-ignited-during-a-meeting-for-settlement-leading-to-the-murder-of-a-youth-with-a-knife-in-kathura-sonipat-news-c-197-1-snp1017-157646-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समझौते की बैठक में सुलगी रंजिश, कथूरा में चाकू से युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समझौते की बैठक में सुलगी रंजिश, कथूरा में चाकू से युवक की हत्या
विज्ञापन
फोटो - मोंटी, फाइल फोटो
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। गांव कथूरा में सप्ताहभर पहले हुई मामूली कहासुनी की रंजिश खत्म करने के लिए बुलाई गई बातचीत खूनी संघर्ष में बदल गई। कबड्डी अकादमी के बाहर हुए विवाद में ननिहाल आए होटल संचालक मोंटी (20) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उसके दो साथी घायल हो गए। बरोदा थाना पुलिस ने घायल साथी की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहतक के गांव बोहर निवासी अंकुश ने बरोदा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाबा मस्तनाथ संस्थान में डी-फार्मेसी का छात्र है। करीब सप्ताहभर पहले रोहतक के गांव मोखरा निवासी पंकज उर्फ भोलू से उसकी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
अंकुश के बताया कि शनिवार देर रात वह अपने दोस्त रोहतक के गांव गढ़ी बोहर निवासी मोंटी, झज्जर के निवादा निवासी प्रीतम, कथूरा निवासी शुभम और मोहित के साथ कथूरा गांव में मौजूद था। मोंटी का ननिहाल कथूरा में है। बातचीत के दौरान उसने पंकज के साथ हुई कहासुनी के बारे में साथियों को बताया। इसके बाद पंकज से समझौता करने के लिए सभी कबड्डी अकादमी के बाहर पहुंच गए।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार अकादमी के बाहर मोंटी और शुभम उनके साथ थे, जबकि मोहित और प्रीतम भी वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद पंकज अपने साथी पलवल के गांव धतीर निवासी शिवम उर्फ जस्सा के साथ वहां आया। आरोप है कि बातचीत के दौरान पंकज ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमले में मोंटी, अंकुश और प्रीतम घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायलों को रोहतक के गांव चिड़ी स्थित सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मोंटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकुश और प्रीतम को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
सूचना मिलने पर बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एफएसएल टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया।
मामा के घर आया था मोंटी
ग्रामीणों के अनुसार मोंटी का ननिहाल कथूरा गांव में है और वह अक्सर अपने मामा के घर आता-जाता था। मामा प्रवीन ने बताया कि मोंटी हरिद्वार में होटल का संचालन करता था। परिवार में उनके दो भाई और दो बहन हैं।
वर्जन
गांव कथूरा में युवक की हत्या के साथ दो अन्य को चाकू मारे गए हैं। अंकुश की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसआई देवेंद्र, जांच अधिकारी, थाना बरोदा

फोटो - मोंटी, फाइल फोटो - फोटो : file photo