{"_id":"698185d33269f054210357d2","slug":"a-man-was-murdered-in-sonipat-haryana-crime-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: सोनीपत में शख्स की हत्या, रात को सोते हुए गला दबाकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: सोनीपत में शख्स की हत्या, रात को सोते हुए गला दबाकर उतारा मौत के घाट
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के सोनीपत में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। गांव भैरा बाकीपुर में यह वारदात हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
सोनीपत के गांव भैरा बाकीपुर में दिल्ली परिवहन निगम के रिटायर परिचालक की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात को गला दबाकर अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि 68 वर्षीय रोहताश रात में खाना खाकर घर से थोड़ी दूर एक प्लॉट में सोए हुए थे। सुबह परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें मौके पर शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
Trending Videos
रोहताश आठ साल पहले हुए थे रिटायर
कुंडली थाना क्षेत्र के गांव भैरा बाकीपुर के रोहताश करीब आठ साल पहले दिल्ली परिवहन निगम में परिचाल के पद से रिटायर हुए थे। उनकी पांच संतानें एक बेटा और चार बेटियां शादीशुदा हैं। रोहताश बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति बताए जा रहे हैं। देर रात किसी ने उनकी हत्या कर दी। सुबह जब प्लॉट में उनका शव मिला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा शव
सूचना के बाद कुंडली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने रोहताश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। हत्या के बाद परिजनों का का रो-रोकर बुरा हाल है। आस-पड़ोस के लोगों के मुताबिक रोहताश की किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं थी।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस के मुताबिक रोहताश की हत्या गला दबाकर की गई है। हालांकि अभी तक हत्या के कारण और इसे अंजाम देने वाले का कोई सुराग नहीं मिल सका है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
