सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A spark from a high-tension wire set fire to five acres of wheat crop.

Sonipat News: हाईटेंशन के तार से निकली चिंगारी से पांच एकड़ में गेहूं की फसल जली

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
A spark from a high-tension wire set fire to five acres of wheat crop.
फोटो : सोनीपत के बड़ी गांव में आग लगने से जली गेहूं की फसल। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गन्नौर। बड़ी गांव में आग लगने से 5 एकड़ में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। हसनपुर गांव निवासी राजकुमार ने बड़ी गांव में करीब 15 एकड़ जमीन ठेके पर ली है। उन्होंने उसमें गेहूं की खेती की थी। रविवार को उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
ग्रामीणों ने भी ट्रैक्टर चलाकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। दमकल विभाग के प्रयास से करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद किसान नेता जयभगवान मलिक भी मौके पर पहुंचे। आग लगने का कारण खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन के तारों से निकली चिंगारी बताई जा रही है। जयभगवान मलिक ने प्रभावित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed