सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A special cleanliness drive was conducted on Meham Road in Gohana

Sonipat News: गोहाना में महम रोड पर चला विशेष सफाई अभियान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
A special cleanliness drive was conducted on Meham Road in Gohana
स्वच्छ एवं सुंदर गोहाना बनाने के लिए नागरिकों को जागरूक करतीं नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी इंदरजीत
गोहाना। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंदरजीत विरमानी के नेतृत्व में महम रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर सफाई करवाई गई, कूड़ा-कचरा उठवाया गया और क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन रजनी इंदरजीत विरमानी ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का भी कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पार्षद सोनिया कौशिक, मनोज कौशिक और रामनिवास कौशिक भी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने भी सफाई अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed