{"_id":"6a3d3e7ae85e639be7007340","slug":"scorpio-crushes-woman-she-dies-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155998-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्कॉर्पियो ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्कॉर्पियो ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 स्थित मुरथल चौक के पास तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। महिला ढावे पर काम करती थी।
गांव हलालपुर निवासी बिट्टू ने मुरथल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी बहन पूनम की शादी करीब 27 वर्ष पहले मुरथल निवासी वीरेंद्र के साथ हुई थी। पति के निधन के बाद वह अपनी 15 वर्षीय बेटी शिवानी का पालन-पोषण करने के लिए मुरथल स्थित झिलमिल ढाबे पर काम कर रही थी। बुधवार देर शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद पूनम पैदल सड़क पार कर घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पानीपत की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महारानी ढाबे के सामने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल, सोनीपत पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार सिर और शरीर पर लगी गंभीर चोटें मौत का कारण बनीं।